बड़ी ख़बरें

भिलाई 3 में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर हटाने भरवाया फार्म

78706082026131710whatsappimage2026-08-06at6.44.48pm.jpeg

-स्मार्ट मीटर तत्काल वापस ले सरकार, पुराने बिजली मीटर पुनः लगाए जाएं – राकेश ठाकुर
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्मार्ट मीटर के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी जनआंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई 3 चरोदा के तत्वावधान में उमदा चौक भिलाई 3 में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए।
उमदा चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में रैली निकाली। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने "स्मार्ट मीटर वापस लो", "जनविरोधी भाजपा सरकार मुर्दाबाद", "बिजली उपभोक्ताओं का शोषण बंद करो" जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। रैली के दौरान आम नागरिकों ने भी कांग्रेस के आंदोलन का समर्थन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर जनता के हित में नहीं, बल्कि आम उपभोक्ताओं से अधिक बिजली बिल वसूलने का माध्यम बन चुके हैं। प्रदेशभर से स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। गरीब, किसान, मजदूर, मध्यमवर्गीय परिवार और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस जनविरोधी योजना का सड़क से सदन तक विरोध करेगी। सरकार यदि समय रहते स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः स्थापित नहीं करती है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कांग्रेस हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय जबरन निर्णय थोप रही है, जिसे प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।  स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता को आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी तथा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, महापौर निर्मल कोसरे, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, मनोज मढ़रिया, विनोद निषाद, भूपेंद्र वर्मा, आशीष वर्मा, मोहन साहू, हिमांशु शर्मा, प्रवीण डे, बहल साहू, नोहर ठाकुर, टीकम सिंह भास्कर, सरिता झंगाम, ललित साहू, हार्मिक सिंह, विमला सरोज, पप्पू चंद्राकर, हेमंत वर्मा, टेनेंद्र ठाकरे, सुयश सखरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं आमजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.