होम / दुर्ग-भिलाई / स्मार्ट मीटर और बड़े बिजली बिल के खिलाफ सड़क पर उतरी दुर्ग कांग्रेस
दुर्ग-भिलाई
धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस ने मवाई जनता से आवेदन

दुर्ग। उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बढ़े हुए बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर को लेकर घर-घर पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवश्री साहू के साथ सैकड़ो कांग्रेसी स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया । वार्ड नंबर 14 सिकोला भाटा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के साथ आम लोगों के घर-घर पहुंचकर के बढ़े हुए बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के बारे में लोगों को बताया गया। लोगों के द्वारा यह कहा गया कि भूपेश सरकार के समय पूर्व में बिजली बिल काम आता था और वर्तमान में स्मार्ट मीटर के द्वारा तीन से चार गुना बढ़कर आ रहा है इस प्रकार स्मार्ट मीटर के माध्यम से भाजपा सरकार पूरी तरह लोगों को लूट रहे हैं जिससे वार्ड के जनता पूरी तरह नाराज दिखे और स्मार्ट मीटर को हटाकर के पुराना मीटर लगाने की बात कही। लोगों के द्वारा फॉर्म भरवाया गया । कार्यक्रम में संजय कोहले, प्रेमलता साहू , गुरदीप सिंह भाटिया, प्रकाश जोशी, शंकर ठाकुर, काशी रात्रे राकेश साहू, केशव सिन्हा, पायल नेताम, नंदू नेताम, लोकेश चक्रवर्ती , युवराज ठाकुर, अनीस मथई हेमा साहू, निकिता मिलिंद, शेखर वर्मा, आयुष शर्मा आदि उपस्थित थे !
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.