दुर्ग-भिलाई

दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से ₹1.49 लाख के गबन मामले में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार

68703082026123604whatsappimage2026-08-03at6.03.18pm.jpeg

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से ₹1.49 लाख से अधिक की राशि के कथित गबन के मामले में मोहन नगर पुलिस ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप (51) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 550/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(4) के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय की दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शुभांगी मराठे की शिकायत तथा विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि पीड़िता विश्वविद्यालय में कार्यरत होने के साथ ही आरोपी कुलसचिव के निवास पर भोजन बनाने का कार्य भी करती थी।
आरोप है कि पीड़िता के बैंक खाते में प्रतिमाह लगभग ₹11,515 वेतन जमा होता था, लेकिन आरोपी उसे केवल ₹2,200 देकर शेष राशि दबाव बनाकर फोनपे और पेटीएम के माध्यम से उदय कुलदीप के खाते में ट्रांसफर करवाता था। यह सिलसिला 6 फरवरी 2025 से 4 जुलाई 2026 तक चलता रहा, जिसके दौरान कुल ₹1,49,384 की राशि का गबन किया गया।
विश्वविद्यालय की जांच समिति ने बैंक खातों, यूपीआई ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद पद के दुरुपयोग एवं अमानत में खयानत की पुष्टि की। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मोहन नगर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में बैंक दस्तावेज, यूपीआई ट्रांजेक्शन का विवरण तथा अन्य अभिलेख जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने प्रशासनिक पद का दुरुपयोग करते हुए मातहत कर्मचारी पर दबाव बनाकर उसके वेतन का अधिकांश हिस्सा डिजिटल भुगतान माध्यमों से अपने परिचित के खाते में स्थानांतरित कराया और आर्थिक लाभ प्राप्त किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केशव राम कोशले एवं मोहन नगर थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों और कर्मचारियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अपने पद का दुरुपयोग कर आर्थिक शोषण या अवैध वसूली करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में निष्पक्ष और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.