दुर्ग

कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, उत्सव होंडा का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार

79803082026112723whatsappimage2026-08-03at4.54.34pm.jpeg

दुर्ग। एसीसीयू और थाना पुलगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख की चोरी करने वाले सुनियोजित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹1.57 लाख नगद, घटना में प्रयुक्त दो पल्सर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी जब्त की है। मामले में शेष रकम की बरामदगी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को मुक्त नगर निवासी प्रमोद महेश्वरी अपनी मारुति स्विफ्ट कार (CG 07 CR 7983) में करीब ₹4.90 लाख नगद एक बैग में रखकर पोटिया रोड स्थित उत्सव होंडा शोरूम पहुंचे थे। वाहन खड़ा कर अन्य कार्य से जाने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने कार का बायां अगला शीशा पत्थर से तोड़कर नगदी से भरा बैग चोरी कर लिया था। घटना के बाद थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 680/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीसीयू और थाना पुलगांव की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिरों से मिली सूचना और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर मुख्य आरोपी भुवनेश्वर डहरिया तक पहुंच बनाई, जो उत्सव होंडा शोरूम में कर्मचारी है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि भुवनेश्वर ने अपनी सहकर्मी सपना राजपूत के माध्यम से प्रार्थी की गतिविधियों की जानकारी जुटाई थी। उसने पहले से रेकी कर यह पता लगाया था कि प्रार्थी अक्सर बड़ी नकदी लेकर आता है और वाहन शोरूम के सामने खड़ा करता है। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से कार का शीशा तोड़कर नगदी से भरा बैग चोरी कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में भुवनेश्वर डहरिया (23), संजय साहू (22), जितेंद्र कुमार साहू (28), सपना राजपूत (20) और संतोष जोशी (48) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर ₹1.57 लाख नगद, दो पल्सर मोटरसाइकिल (CG 07 CZ 2010 एवं CG 07 CU 0220) तथा एक एक्टिवा स्कूटी (CG 07 CZ 6093) बरामद की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह पहले रेकी करता था और फिर अवसर मिलते ही वाहन का शीशा तोड़कर नगदी या अन्य कीमती सामान चोरी कर अलग-अलग दोपहिया वाहनों से फरार हो जाता था।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन में नगदी या अन्य मूल्यवान वस्तुएं छोड़कर न जाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.