दुर्ग-भिलाई

1.65 करोड़ से चार वार्डों में होगा विकास कार्य

69431072026135748whatsappimage2026-07-31at7.22.05pm.jpeg

-क्षेत्र की जनता के लिए होता है विकास: विधायक ललित चंद्राकर

Image after paragraph


रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और महापौर शशि सिन्हा ने रिसाली के विकास कार्य के लिए शुक्रवार चार अलग-अलग वार्डों में भूमिपूजन किया। क्षेत्र में 1 करोड़ 65 लाख 94 हजार से सड़क, नाली, भवन और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास जनता के लिए होता है।
विधायक ललित चंद्राकर ने भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जनता ने चुनकर अपना प्रतिनिधि बनाया है। विकास कार्य कभी भी व्यक्तिगत नहीं होता। जनता की मांग पर ही योजनाएं तैयार कर उसे अमल पर लाया जाता है। निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता की मंशा अनुरूप कार्य करता है। यही कारण है कि वें लगातार निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों तक पहुंच रहे है और मांग अनुरूप भूमिपूजन कर रहे है। उन्हांेने नागरिकों को आश्वस्त किया कि विकास कार्य में कभी पैसा बाधा नहीं बनेगा। इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में सभी का सहयोग आवश्यक है। रिसाली निगम गठन के बाद क्षेत्र में विकास हुआ है और आगे भी कार्य होते रहेंगे। विकास कार्य एक सत्त प्रक्रिया है। भूमिपूजन कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्षद परमेश्वर देवदास, राहुल राय, ममता सिन्हा, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, सारिका साहू, शीला नारखेड़े, डाॅ सीमा साहू, सविता ढवस, गजेन्द्र कोठारी, रमा साहू, मनीष यादव, धर्मेन्द्र भगत समेत मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल व अनुपम साहू उपस्थित थे।
-जाने किस वार्ड में कितनी राशि ..
वार्ड क्र. 32 नेवई भाठा में नाली, सीसी रोड व सौंदर्यीकरण के तीन कार्यों के लिए कुल 19.48 लाख शासन ने स्वीकृत की है। इसी तरह वार्ड क्र. 33 नेवई बस्ती पूर्व मंे 45 लाख 48 हजार की राशि से कुल दस कार्य, वार्ड क्र. 34 नेवई बस्ती पश्चिम में 29 लाख 45 हजार से चार कार्य और वार्ड क्र. 21 सूर्या नगर में 71 लाख 53 हजार की राशि से कुल सात विकास कार्य होंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.