दुर्ग/अंडा । जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) द्वारा चलाए जा रहे "स्मार्ट मीटर हटाओ, सामान्य मीटर लगाओ" जनअभियान को गुरुवार को ग्राम निकुम से नई गति मिली। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर हटाकर सामान्य मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर आवेदन भरवाए गए।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में वृद्धि की शिकायत करते हुए कांग्रेस के अभियान का समर्थन किया और आवेदन पत्र भरे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अब कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर प्रत्येक बिजली उपभोक्ता से आवेदन भरवाएंगे। इन आवेदनों को एकत्र कर सामूहिक रूप से विद्युत विभाग को सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर जनता पर जबरन थोपे गए हैं। उनका आरोप था कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सुविधा नहीं बल्कि आर्थिक बोझ बन गए हैं और प्रदेशभर से किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी तथा मध्यमवर्गीय परिवार बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी है और जब तक स्मार्ट मीटर हटाकर सामान्य मीटर नहीं लगाए जाते, तब तक यह जनआंदोलन जारी रहेगा।
राकेश ठाकुर ने बताया कि अभियान की शुरुआत धमधा ब्लॉक से हुई थी, जिसके बाद जामुल, अहिवारा और अब निकुम में इसे व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। आने वाले दिनों में जिले के सभी ब्लॉकों, नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर हजारों आवेदन विद्युत विभाग को सौंपे जाएंगे।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.