ब्रेकिंग

भूपेश बघेल की आवाज से घबराई भाजपा, हताशा में दे रही अनर्गल बयानबाजी : आर.एन. वर्मा

543240720260954531001627266.jpg

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर की गई टिप्पणी का कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राजनीतिक हताशा और जनता के बीच घटते विश्वास के कारण अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
आर.एन. वर्मा ने जारी बयान में कहा कि जब भूपेश बघेल जनहित के मुद्दों को जनता के सामने रखते हैं, तो भाजपा नेताओं को असहजता होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों का हिसाब देने से बच रही है, इसलिए विपक्ष पर निराधार आरोप लगाकर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस सरकार पर जनता के प्रति अपने वादे पूरे नहीं करने के आरोप लग रहे हों, उसके नेताओं को लोकतंत्र, नैतिकता और राजनीतिक चरित्र पर उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा द्वारा भूपेश बघेल पर अराजकता फैलाने और दोहरा चरित्र अपनाने जैसे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
पूर्व महापौर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अपनी विफलताओं और असफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष को निशाना बना रही है। उन्होंने दावा किया कि भूपेश बघेल और कांग्रेस जनता के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
आर.एन. वर्मा ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी भी बयानबाजी कर ले, अब जनता का ध्यान मूल मुद्दों से नहीं भटकाया जा सकता और प्रदेश की जनता सरकार से अपने सवालों के जवाब मांग रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.