होम / दुर्ग-भिलाई / पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी श्रीमती शांति वोरा का निधन, 14 जुलाई को निकलेगी अंतिम यात्रा
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा की माताश्री श्रीमती शांति वोरा का रविवार, 13 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न वर्गों में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रीमती शांति वोरा के निधन को अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति बताते हुए अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त वोरा परिवार को इस कठिन समय में संबल एवं दुःख सहने की शक्ति देने की कामना की है।
परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत श्रीमती शांति वोरा जी की अंतिम यात्रा 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को वोरा निवास, पद्मनाभपुर, दुर्ग से प्रस्थान करेगी। अंतिम यात्रा के समय एवं अंतिम संस्कार की विस्तृत जानकारी परिवार द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।
श्रीमती शांति वोरा अपने सरल, सौम्य एवं स्नेहमयी व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से वोरा परिवार सहित समाज ने एक सम्मानित एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.