दुर्ग-भिलाई

निकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑनलाइन पर्ची व्यवस्था से मरीज परेशान

730110720260553371001554278.jpg

अण्डा/ दुर्ग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पर्ची बनवाने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में पंजीयन के लिए मरीजों को पहले क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा जाता है।
ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई बुजुर्ग और ऐसे लोग जो स्मार्टफोन या ऑनलाइन प्रक्रिया से परिचित नहीं हैं, उन्हें इस व्यवस्था के कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। मरीजों का कहना है कि कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा ऑनलाइन पंजीयन करने की बात कह दी जाती है, जिससे उन्हें बार-बार सहायता की आवश्यकता पड़ती है और समय भी अधिक लगता है।
अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था के साथ-साथ ऐसे मरीजों के लिए ऑफलाइन पर्ची बनाने या आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि बुजुर्गों और तकनीकी जानकारी से वंचित लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.