होम / बड़ी ख़बरें / नगर निगम रायपुर के जोन 1 कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई
बड़ी ख़बरें
रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक-01 कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता (A.E.), उप अभियंता (S.E.), जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन तथा जोन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी मनोहर लाल पटेल (पंपमैन), राजेंद्र महानंद (सफाई कामगार), श्रीमती भालू मकरम (सफाई कामगार), श्रीमती क्लेंद्री (सफाई कामगार), श्रीमती रायमनी (सफाई कामगार), राजू (सफाई कामगार) तथा बिहारी दीप (सफाई कामगार) को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की दीर्घकालीन, निष्ठापूर्वक एवं समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.