ब्रेकिंग

प्रदेश युवा कांग्रेस की हाई परफॉर्मर सूची में अनूप वर्मा शामिल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

367270620261031241001480346.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। भारतीय युवा कांग्रेस की राजनीति में पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा नेता अनूप वर्मा को एक बार फिर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी हाई परफॉर्मर सूची में शामिल किया गया है। इससे पहले वर्ष 2022 में भी उन्हें हाई परफॉर्मर घोषित किया गया था। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, संघर्ष और समर्पण का सम्मान बताया है।
अनूप वर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत विधानसभा स्तर पर युवा कांग्रेस से की थी। इसके बाद उन्होंने जिला युवा कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस में संगठन महामंत्री एवं प्रदेश चेयरमैन जैसी अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। उन्होंने हर पद पर संगठन को मजबूत करने और युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया।
युवा कांग्रेस के आंदोलन, जनसंपर्क अभियान एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में अनूप वर्मा की सक्रिय भूमिका रही है। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर उन्होंने समय-समय पर धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलनों का नेतृत्व किया तथा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर संगठन की आवाज को मजबूती से उठाया। उनकी संघर्षशील कार्यशैली, सेवा भावना और संगठन के प्रति समर्पण ने उन्हें प्रदेश के युवा कांग्रेस नेताओं के बीच एक अलग पहचान दिलाई है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हाई परफॉर्मर सूची में दोबारा स्थान मिलना अनूप वर्मा के वर्षों के परिश्रम, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल की पहचान है। इससे संगठन ने उन पर अपना विश्वास भी दोहराया है। नेताओं ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वे युवा कांग्रेस को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अनूप वर्मा की इस उपलब्धि पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, एआईपीसी प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, संगठन महामंत्री रायसिंह दिकोला सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं अल्ताफ अहमद, मनीष बघेल, गुरदीप भाटिया, देव श्री साहू, आनंद कपूर ताम्रकार, अजय मिश्रा, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, राजकुमार पाली, दीपक जैन, गौरव उमरे, चिराग शर्मा, अमोल जैन, आयुष शर्मा, रत्ना नारमदेव, निकिता, मिलिंद, हेमा साहू, राजू भाटिया, मनदीप भाटिया, मीना पॉल, बिंदु राजपूत, खुशबू साहू, यश बाकलीवाल, धनंजय साहू, सुनीत घोष, सुनीता देवांगन, जमुना साहू, मनीष सोनी, रानी देवांगन, विनोद सेन, भूपेंद्र सेन, केशव सिन्हा, तुषार कुमार, अजय राज शर्मा, चंद्रमोहन गभने, कुंदन सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूप वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.