-महापौर ने सौंपे आवंटन पत्र, किराये पर देने पर कार्रवाई की चेतावनी
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एएचपी घटक में निर्मित आवासों के आवंटन की प्रक्रिया लगातार जारी है। सरस्वती नगर, मां कर्मा बोरसी एवं गोकुल नगर में बनाए गए किफायती एवं आकर्षक आवासों के लिए नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।
निगम प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह प्राप्त आवेदनों के आधार पर पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस माह गोकुल नगर के 1, सरस्वती नगर के 9 तथा मां कर्मा बोरसी के 5 आवासों सहित कुल 15 आवेदनों पर लॉटरी निकालकर हितग्राहियों को आवास आवंटित किए गए।
आवंटन प्रक्रिया महापौर श्रीमती अलका बाघमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, पार्षद सरिता चंद्राकर एवं कार्यपालन अभियंता सुश्री विनिता वर्मा भी मौजूद रहीं। लॉटरी प्रक्रिया में हितग्राहियों ने स्वयं पर्ची निकालकर अपने आवास का चयन किया, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हुई।
महापौर ने चयनित हितग्राहियों को आवंटन पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी। निगम प्रशासन ने जानकारी दी कि आवास की सम्पूर्ण राशि जमा करने के बाद हितग्राहियों को आधिपत्य पत्र प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित मकानों में केवल पात्र हितग्राही ही निवास करेंगे। यदि कोई हितग्राही आवास को किराये पर देता पाया गया तो निगम प्रशासन द्वारा आवंटन निरस्त करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में दीपक संचेती, टिकेश्वर दास साहू (सीएलटीसी), रामदास साहू सहायक ग्रेड-03 सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.