दुर्ग। छत्तीसगढ़ के 6 वर्षीय ‘गूगल बॉय’ रुद्र शर्मा ने समाजसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए ‘कपड़ा बैंक’ की अवधारणा को आगे बढ़ाने की अपील की है। इस पहल का उद्देश्य ऐसे कपड़े और उपयोगी सामान जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है, जो घरों में रखे तो हैं लेकिन अब उपयोग में नहीं लाए जा रहे हैं।
रुद्र शर्मा ने दुर्ग शहर के सभी वार्ड पार्षदों और नागरिकों से अपील की है कि अपने-अपने वार्ड में एक कपड़ा बैंक स्थापित करें, जहां लोग अपने अतिरिक्त कपड़े, स्कूल बैग, कॉपी, किताबें और अन्य उपयोगी वस्तुएं जमा कर सकें। इसके बाद इन वस्तुओं को जरूरतमंद परिवारों, बच्चों और जरूरत के अनुसार लोगों तक पहुंचाया जा सके। रुद्र का कहना है कि कई बार घरों में ऐसी वस्तुएं लंबे समय तक रखी रहती हैं जिनका उपयोग नहीं हो पाता, जबकि वही सामान किसी दूसरे व्यक्ति के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
इस पहल का उद्देश्य केवल वस्तुओं का संग्रह नहीं बल्कि समाज में सहयोग, सहभागिता और जरूरतमंदों की मदद की भावना को बढ़ावा देना है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है। रुद्र शर्मा की यह पहल लोगों को यह संदेश देती है कि छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां ला सकते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.