ब्रेकिंग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापारियों से संवाद, विकास और जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा

781130620260954071001407290.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग/भिलाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल कार्यकाल के “12 साल बेमिसाल” पूर्ण होने के अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सुशासन, विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक, धार्मिक एवं चैरिटेबल संस्थाओं के लिए टोकन मनी पर लीज नवीनीकरण किए जाने संबंधी आदेश को लेकर भिलाई स्टील सिटी चैम्बर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय एवं सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 14 वर्षों से उनके मार्गदर्शन में लीज नवीनीकरण के नए नियमों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया और सेल बोर्ड द्वारा नया सर्कुलर जारी किया गया, जिससे विभिन्न संस्थाओं एवं हितधारकों को लाभ मिला है।
उपस्थित व्यापारियों ने प्रेम प्रकाश पाण्डेय से आगे भी व्यापारिक हितों में सहयोग एवं मार्गदर्शन बनाए रखने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा और नई उड़ान दी है तथा जनविश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी माना है।
कार्यक्रम में रामकुमार गुप्ता, दिनेश सिंघल, राजेश दौड़ी, वेद प्रकाश गुप्ता, युगल खेतान, अजय दीक्षित, मुकेश जैन, शांतनु, रवि, चेतन ताम्रकार, दीपक राव सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
साथ ही गोल्डी सोनी, उपासना साहू, सविता महक, सीमा तिवारी एवं पद्मनाभन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर-10 व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति स्थायी सदस्य रामकुमार गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.