होम / दुर्ग-भिलाई / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए भाजपा ने की विशेष पूजा-अर्चना
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "बढ़ता भारत, बदलता भारत" अभियान के तहत दुर्ग जिला भाजपा ने विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला भाजपा कार्यालय के पीछे स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने किया। इस दौरान भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है तथा गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्राप्त करने की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, राजीव पांडेय, शिव चंद्राकर, दिनेश देवांगन सहित भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में भाजपा सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिवेंद्र परिहार, अशोक राठी, आसिफ अली, रजनीश श्रीवास्तव, रितेश शर्मा, राजा महोबिया, संजय सैंगर, उमेश गिरी, जूही चंद्राकर, राजेश सिंह राजपूत, संजय शुक्ला, प्रीति राजपूत, तेखन सिन्हा, उदय शंकर त्रिपाठी, विनायक नातू, अमित पटेल, नवीन साहू, ममता देवांगन, दिनेश्वरी तुरकर, संजू शर्मा और रानी सोनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.