होम / दुर्ग-भिलाई / अचानकपुर जलाशय परियोजना के अंतर्गत ग्राम रवेली की जमीनों पर खरीदी-बिक्री सहित अन्य लेनदेन पर अस्थायी प्रतिबंध
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। अचानकपुर जलाशय परियोजना के अंतर्गत ग्राम रवेली, तहसील पाटन की चिन्हित भूमि पर जमीन संबंधी लेनदेन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं भू-अर्जन अधिकारी, पाटन के पत्र के आधार पर छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के परिपालन में यह आदेश जारी किया गया है। आदेशानुसार ग्राम रवेली स्थित खसरा नंबर 644, 645, 646, 650, 651/1, 651/2, 654, 656, 658, 671/2, 671/3, 672, 673/1 एवं 673/2 की भूमि पर तत्काल प्रभाव से खरीदी-बिक्री, डायवर्सन, बटांकन तथा अन्य भूमि हस्तांतरण संबंधी कार्यों पर आगामी आदेश तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.