होम / दुर्ग-भिलाई / कैरम सेंटर में हत्या के प्रयास मामले में 6 आरोपी और 2 अपचारी बालक गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। थाना छावनी क्षेत्र स्थित एक कैरम सेंटर में हुए हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे 6 आरोपियों एवं 2 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को मोहम्मद वसीम ने थाना छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बड़ी मस्जिद के पास अहमद नगर कैम्प-02 स्थित अयाज अहमद सिद्दीकी के कैरम सेंटर में बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उससे सिगरेट मांगी। दुकान संचालक से सिगरेट लेने की बात कहने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की।
शिकायत पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने प्रार्थी का गला दबाकर तथा नुकीली वस्तु से हमला कर उसे गंभीर चोट पहुंचाई थी। पुलिस ने मामले में पूर्व में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी थी। लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने फरार 6 आरोपियों और 2 अपचारी बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में शहनवाज कुरैशी उर्फ शानु उर्फ अंडा (23), शेख अनिस (39), मोहम्मद जाकिर (23), शोएब अख्तर (23), मोहम्मद अली उर्फ लल्लू कुरैशी उर्फ पप्पू कुरैशी (36) तथा गौरव चौधरी उर्फ उल्लू (19) शामिल हैं। सभी आरोपी कैम्प-02 भिलाई के निवासी हैं। इसके अलावा दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक घटना का कारण सिगरेट मांगने को लेकर उत्पन्न विवाद और आपसी रंजिश रही। मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक संदीप सिंह एवं थाना छावनी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनसहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.