होम / दुर्ग-भिलाई / 19वां छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल अधिवेशन दुर्ग में संपन्न, प्रदेश कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन
दुर्ग-भिलाई
.jpeg)
दुर्ग। टैक्स बार एसोसिएशन दुर्ग के तत्वावधान में 19वां छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल का अधिवेशन शिवनाथ नदी के समीप स्थित पृथ्वी पैलेस, दुर्ग में आयोजित किया गया। अधिवेशन में दुर्ग, रायपुर, धमतरी, बिलासपुर, महासमुंद, जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ सहित प्रदेशभर से अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) शामिल हुए। कार्यक्रम में कुल 322 सदस्यों का पंजीयन किया गया।
अधिवेशन में छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल की संगठनात्मक गतिविधियों एवं भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात दो वर्षीय कार्यकाल के लिए प्रदेश कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी के रूप में मूलचंद जैन (दुर्ग), अशोक अग्रवाल (रायपुर), डी.आर. लड्ढा (रायपुर) एवं सुरेश एच. लाल (राजनांदगांव) ने जिम्मेदारी निभाई।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, महासचिव, दो सह सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री तथा अंकेक्षक पदों के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के प्रयासों एवं आपसी सहमति से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में रायगढ़ के विवेक सारस्वत अध्यक्ष, दुर्ग के राजेश दीवान, राजनांदगांव के कमल किशोर साहू एवं रायपुर के महेंद्र पसारी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। रायपुर के गोपाल कृष्ण तावनिया महासचिव, सतीश अग्रवाल (राजनांदगांव) एवं सत्य प्रकाश मिश्रा (रायपुर) सह सचिव, दुर्गा शंकर साहू कोषाध्यक्ष तथा भरत अंबवानी प्रचार सचिव निर्वाचित घोषित किए गए। अंकेक्षक पद पर अरविंद चंद सुराना निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराने में वरिष्ठ अधिवक्ताओं बृज किशोर सुरजन, संजय कंदोई, पंकज वर्मा, एस.एन. यदु, धर्मेश शाह, एल.एन. नेमा एवं संदीप अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं सीए उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के लिए टैक्स बार एसोसिएशन दुर्ग के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा एवं महासचिव प्रभांक ठाकुर ने प्रदेश के सभी बार एसोसिएशनों तथा दुर्ग के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.