-माता रमाबाई आंबेडकर के जीवन पर आधारित फिल्म को मिला प्रोत्साहन- डॉ. उदय
-छत्तीसगढ़ के महापुरुषों शहीद वीर नारायण सिंह और गुरू घासीदास पर भी फिल्म बनाने सुझाव दिया मुख्यमंत्री साय ने, मंत्रिमंडल के साथ देखेंगे फिल्म 'रमाई'

भिलाई। छत्तीसगढ़ में बनी हिंदी फिल्म "रमाई" की प्रमुख अभिनेत्री प्रेरणा धाबर्डे, प्रमुख अभिनेता डॉ. उदय धाबर्डे तथा फिल्म की संपूर्ण टीम ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री साय कहा कि बहुजन समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। त्याग मूर्ति माता "रमाई" के बारे में जब बताया गया तो मुख्यमंत्री साय भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि पूरे मंत्रिमंडल के साथ यह फिल्म देखने का प्रयास करेंगे ,साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भी टीम "रमाई" की एक भेंट रखेंगे। क्योंकि यह वर्ष छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति वंदन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और मातृशक्ति को प्रदर्शित करती छत्तीसगढ़ में निर्मित प्रथम हिंदी मूवी "रमाई" है।
इस दौरान प्रमुख अभिनेत्री प्रेरणा धाबर्डे ने बताया कि यह फिल्म केवल एक ऐतिहासिक चरित्र की कहानी नहीं, बल्कि भारतीय नारी शक्ति, धैर्य और त्याग का प्रेरक दस्तावेज है। वहीं प्रमुख अभिनेता डॉ. उदय धाबर्डे ने कहा कि फिल्म के निर्माण में ऐतिहासिक तथ्यों, सामाजिक संदर्भों और गहन शोध का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि दर्शकों तक एक प्रामाणिक और प्रेरणादायी कथा पहुंच सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म की संकल्पना की सराहना करते हुए कहा कि सिनेमा समाज को दिशा देने का प्रभावी माध्यम है। महान व्यक्तित्वों और प्रेरक जीवन कथाओं पर आधारित फिल्में नई पीढ़ी को इतिहास, संस्कृति और आदर्शों से जोड़ने का कार्य करती हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने सुझाव दिया कि छत्तीसगढ़ के महापुरुषों शहीद वीर नारायण सिंह और गुरु घासीदास पर भी फिल्म बनाएं, जिसमें राज्य सरकार सहयोग करेगी तथा भविष्य में बनने वाली छत्तीसगढ़ शासन की प्रचार फिल्म के लिए अवसर देने का भी आश्वासन दिया।
उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि "रमाई" समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने में सफल होगी। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फिल्म की आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.