दुर्ग। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को धार्मिक एवं सामाजिक संगठन अजेय भारत ने सिविल लाईन चौक में वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिक बोर्ड के सेवानिवृत्त क्षेत्रीय अधिकारी गणेश देशपांडे ने की। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद दीपक साहू, रोमनाथ साहू, कृष्ण देशमुख मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अजेय भारत द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान के रूप में वृक्षारोपण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि पृथ्वी का तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा है, यदि अभी भी समय रहते हुए पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता नहीं आई, तो इसके भयानक परिणाम देखने को मिलेगा। पृथ्वी पर बरसात की बूंदे पड़ने पर हम और आप सभी। मिलकर बड़ा वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में अजेय भारत संगठन के सदस्यों द्वारा उत्साह के साथ पौधे लगाए गए और पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन संगठन के प्रमुख संजय डहरवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजेय भारत संगठन के धन्ना सिंह राजपूत, तामेश्वर यादव, रविंद्र सिंह चंदेल, अभय तिवारी, ऋषिकांत तिवारी ,प्रफुल्ल जोशी ,भारतेंदु गौतम, शंकर विश्वास, योगेश कुमार बघेल, विनोद चंद्राकर, लोकेश शुक्ला, संतोष यदु, सुरेंद्र धर्माकर, उत्तम देवांगन, अविनाश तिवारी, बीके सिंह , संजू अग्रवाल ,किशोर यादव ,धीरेंद्र बघेल, संजय शर्मा ,नरेश साहू, संजय चौहान, भूषण साहू, दीपक यादव, गुड्डू यादव, रविंद्र चंदेल, विनय चंद्राकर, शिवभान सिंह ,श्रवण यादव, रितेश साहू, बंटी गुप्ता, ओमिता पटेल के अलावा यूथ हॉस्टल एसोसिएशन इंडिया, अजेय भारत सामाजिक संगठन के सदस्य और पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.