ब्रेकिंग

खराब पेवर ब्लॉक उखाड़ने के निर्देश, गुणवत्ता में समझौता नहीं : महापौर अलका बाघमार

20203062026113027whatsappimage2026-06-03at4.57.36pm.jpeg

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर महापौर अलका बाघमार ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को उन्होंने सिविल लाइन स्थित एसपी बंगले के पीछे निर्माणाधीन पेवर ब्लॉक कार्य का औचक निरीक्षण किया और निर्माण में खामियां पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को खराब हिस्से को तत्काल उखाड़कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू तथा संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे। महापौर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, बेस तैयार करने की प्रक्रिया, पेवर ब्लॉकों की फिटिंग, लेवलिंग और अन्य तकनीकी पहलुओं की मौके पर जांच की। निरीक्षण में कुछ स्थानों पर कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, जिससे सड़क की गुणवत्ता और टिकाऊपन प्रभावित होने की आशंका जताई गई। इस पर उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य जनता की सुविधा और शहर के समग्र विकास के लिए हैं। ऐसे में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता के धन से होने वाले कार्यों में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों और एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने निगम अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जहां भी निर्माण कार्य में कमी दिखाई दे, उसे तत्काल सुधारने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ अधोसंरचना उपलब्ध कराना है, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक उसका लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने और समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगम के संबंधित अधिकारी, इंजीनियरिंग शाखा के कर्मचारी और ठेकेदार प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महापौर ने सभी को गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.