ब्रेकिंग

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार की विशाल नशा मुक्ति रैली, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

497010620260746231001345054.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला दुर्ग द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई 2026) के अवसर पर पोटिया, दुर्ग में व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः स्वच्छता अभियान से हुई। इसके पश्चात तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। दिनभर चले जागरूकता अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार के सदस्यों ने विशाल नशा मुक्ति रैली निकाली। रैली में नशा रूपी राक्षस का पुतला लेकर गली-मोहल्लों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर जनजागरण किया गया तथा तंबाकू एवं अन्य नशों के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत कराया गया।
शाम को माँ शीतला मंदिर चौक में विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री लोकनाथ साहू, रामेश्वर साहू, ब्लॉक समन्वयक डॉ. एन.के. सिन्हा, डॉ. पी.एल. साव, युवराज साहू, श्रीमती अनीता साव, श्रीमती ईश्वरी साहू, नारद साहू, प्रेमलाल साहू, डॉ. सी.एल. साहू, देवीलाल साहू, राधेश्याम जी, रमाकांत,  टेमन साहू,  रोहित सिन्हा, श्री हेमराज, निखिल साहू,  रमेश यादव, यशवंत, श्री भूपेश, श्री विष्णु सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ परिजन उपस्थित रहे। वार्ड पार्षद श्रीमती साहू की भी विशेष उपस्थिति रही।

Image after paragraph

कार्यक्रम के दौरान पुलगांव थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा एवं नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्रांतीय संयोजक (छत्तीसगढ़) डॉ. पी.एल. साव ने बताया कि बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान मसाला, खैनी और अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से मुंह के छाले, दांतों का पीला होना, मसूड़ों एवं जीभ की बीमारियां, फेफड़ों की गंभीर समस्याएं तथा मुंह का कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने का सबसे प्रभावी उपाय मजबूत संकल्प शक्ति और अच्छे लोगों की संगति है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि देश में 15 से 20 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 28 प्रतिशत युवा किसी न किसी रूप में तंबाकू की लत के शिकार हैं।
गायत्री परिवार द्वारा आयोजित इस जनजागरण अभियान के माध्यम से समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.