-आयुक्त मोनिका ने की गोदभराई रस्म

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा आयोजित इस वर्ष के अंतिम सुशासन शिविर में तीन वार्डो के 470 लोगों ने अपनी शिकायत और मांगो को लेकर पहुंचे थे। आयुक्त मोनिका वर्मा ने शिविर में 75 ऐसे आवेदनों का निराकरण मौके पर ही कराकर आवेदकों को राहत पहुंचाई। शिविर में 435 मांगे थी। जिसका प्रस्ताव तैयार कर निराकरण करने का संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए है। शनिवार को सुशासन शिविर ग्रामीण परिवेश वाले डुण्डेरा के तीन वार्डो के लिए लगाया गया। शिविर स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाॅल में आयुक्त मोनिका वर्मा पहुंची और चार हितग्राहियों को गोदभराई रस्म अदा की। इस अवसर पर आयुक्त मोनिका ने हितग्राहियों से न केवल चर्चा की, बल्कि सेहत का ध्यान रखते हुए योजना के तहत मिले पौष्टिक आहार का सेवन करने की बात कही। आयुक्त ने पूरे स्टाॅल का निरीक्षण करते हुए हितग्राहियों से मुलाकात की। साथ ही उनकी आवश्यकता और मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का आश्वासन दी। शिविर में अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू क्षेत्रीय पार्षद व महापौर परिषद के सदस्य रोहित धनकर व पार्षद खिलेन्द्र चंद्राकर, जोरातराई के हरिश नायक व विधायक प्रतिनिधि गोंविद साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। -दिव्यांग की आयुक्त ने की मदद शिविर का निरीक्षण करते समय आयुक्त की नजर पंजीयन काउंटर में खड़े दिव्यांग पर पड़ी। वह ट्रायसाईकिल में बैठा हुआ था। दिव्यांग का कहना था कि उसे निवास स्थान का पट्टा चाहिए। आयुक्त मोनिका वर्मा ने भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांग के पास जाकर उन्हें न केवल आवेदन उपलब्ध कराए बल्कि संबंधित विभाग प्रभारी उन तक पहुंच कर आवेदन प्राप्त करे। वहीं निगम आयुक्त और जनप्रतिनिधि ने योजना के तहत 6 युवाओं को लर्निंग लाइसेंस बनाकर सौंपा।

-डुण्डेरा में आए आवेदन पर एक नजर
कुल आवेदन - 470
मांग - 435
शिकायत - 35
मौके पर निराकरण - 75
कुल शेष - 395
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.