भिलाई। निस्वार्थ सेवा भाव समिति के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समिति द्वारा बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम, करुणा एवं सेवा भाव का संदेश देते हुए आमजन को निःशुल्क सकोरा (मिट्टी के पात्र) वितरित किए गए।
भीषण गर्मी में जब इंसान तो अपनी प्यास बुझा लेता है, लेकिन आसमान में उड़ने वाली नन्हीं चिड़िया रानी और बेजुबान पशु पानी की एक बूंद के लिए तड़प जाते हैं। इसी संवेदना को समझते हुए समिति ने लोगों से भावुक अपील की कि अपने घरों, छतों, आंगन एवं आसपास दाना और पानी अवश्य रखें।
समिति का मानना है कि इंसानियत केवल लोगों की सेवा तक सीमित नहीं, बल्कि हर उस बेजुबान जीव की रक्षा और देखभाल में भी है, जो अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। अगर आपके घर की छत पर रखा एक छोटा सा सकोरा किसी प्यासे पक्षी की जान बचा दे, तो उससे बड़ा पुण्य और मानवता का कार्य कोई नहीं।
निस्वार्थ सेवा भाव समिति ने समाज से आह्वान किया है। कि इस गर्मी में सब मिलकर बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए दाना और पानी रखकर मानवता का सच्चा परिचय दें। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार, संरक्षक जे.डी. खांन, विनीत,जी. माधव रांव, राहुल खांन, सत्येंद्र पांडे, देव कुमार, वेद कुमार और कार्तिक राम आदि उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.