ब्रेकिंग

पीएम आवास योजना: लॉटरी से 10 हितग्राहियों को मिला अपने घर का सपना

14629052026132832whatsappimage2026-05-29at6.55.45pm.jpeg

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्मित आवासों का पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से लगातार आवंटन किया जा रहा है। निगम क्षेत्र के सरस्वती नगर, मां कर्मा बोरसी एवं गोकुल नगर में एएचपी घटक के तहत निर्मित किफायती एवं आकर्षक आवास शहरवासियों के लिए बेहतर आवासीय विकल्प बनकर उभर रहे हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में हितग्राही आवेदन कर रहे हैं।
निगम प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह प्राप्त आवेदनों के आधार पर निष्पक्ष लॉटरी प्रक्रिया के जरिए आवासों का आवंटन किया जा रहा है। इसी क्रम में गोकुल नगर में 1, सरस्वती नगर में 5 तथा मां कर्मा बोरसी में 4 आवासों के लिए कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, शशि साहू, रंजीता पाटिल तथा सहायक अभियंता संजय ठाकुर की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कर हितग्राहियों को आवास आवंटित किए। इस दौरान महापौर के हाथों हितग्राहियों को आवंटन पत्र भी प्रदान किए गए।
लॉटरी प्रक्रिया में प्रत्येक हितग्राही ने स्वयं पर्ची निकालकर अपने आवास का चयन किया, जिससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। निगम प्रशासन ने बताया कि संपूर्ण राशि जमा करने के बाद हितग्राहियों को आधिपत्य पत्र प्रदान किया जाएगा।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने इस अवसर पर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित मकानों में केवल पात्र हितग्राही ही निवास करेंगे। यदि कोई हितग्राही आवास को किराये पर देता पाया गया, तो नगर निगम द्वारा आवंटन निरस्त करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन दीपक संचेती (सीएलटीसी एमआईएस) द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामदास साहू सहायक ग्रेड-03 सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.