ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज,महापौर-कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

39629052026130521whatsappimage2026-05-29at6.34.07pm.jpeg

-दुर्ग में 259 करोड़ से अधिक के 191 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन
-सुशासन तिहार शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत जेआरडी स्कूल मैदान में आगामी 31 मई 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह पहुंचे। इस दौरान निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, एडीएम हरिवंश मिरी, सभापति श्याम शर्मा सहित निगम, लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर एवं कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मंच निर्माण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने कहा गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। भूमिपूजन हेतु प्रस्तावित प्रमुख कार्यों में 77 एमएलडी एसटीपी निर्माण, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी अंतर्गत कम्पोस्ट प्लांट निर्माण एवं मशीनरी स्थापना, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग, नालंदा परिसर निर्माण, विभिन्न वार्डों में सीसी एवं आरसीसी नाली, पुलिया, सीसी सड़क एवं डामरीकरण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण एवं उन्नयन, केनाल रोड निर्माण, सिकोला नाला निर्माण, जलागार निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी प्रस्तावित हैं।
लोकार्पण कार्यों में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत मॉडल स्ट्रीट फूड हब, विभिन्न वार्डों में पेवर ब्लॉक एवं डामरीकरण कार्य, मेनोनाईट चौक से चौपाटी तक मार्ग चौड़ीकरण एवं उन्नयन तथा गंजपारा चौक से शिवनाथ नदी तक मार्ग उन्नयन कार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम अंतर्गत कुल 25 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 166 विकास कार्यों का भूमिपूजन प्रस्तावित है। लोकार्पण कार्यों की कुल लागत 11 करोड़ 32 लाख 75 हजार रुपये तथा भूमिपूजन कार्यों की कुल लागत 248 करोड़ 1 लाख 99 हजार रुपये है। इस प्रकार कुल 191 विकास कार्य लगभग 259 करोड़ 34 लाख 74 हजार रुपये की लागत से शहर विकास को नई दिशा देंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन अवसर पर सुशासन तिहार शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाया जाएगा। वहीं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जिससे कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्राप्त होगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.