भिलाई। अंचल की समाजसेवी मुस्लिम महिलाओं के संगठन अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने सड़क हादसे के मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी और उनके बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लिया। सोसाइटी के पदाधिकारी हाल ही में चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सेक्टर-2 निवासी सलीम खान के सेक्टर-2, स्ट्रीट-16 क्वार्टर नंबर 64 स्थित निवास पहुंचे। दुख की इस घड़ी में सोसाइटी की ओर से मृतक की पत्नी सलमा खातून को ₹15,000 की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया, जिससे उनके घर में राशन-पानी और दूसरी जरूरतें पूरी हो सकें। सोसाइटी की प्रेसिडेंट अंजुम अली ने बताया कि मरहूम सलीम खान की तीन बेटियां हैं। सोसाइटी की ओर से इन तीनों बेटियों की स्कूली शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। जब तक बच्चियाँ पढ़ाई करेंगी, उनकी शिक्षा का पूरा खर्च सोसाइटी द्वारा वहन किया जाएगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष शाहीन खान, दरख्शां अंजुम एवं मिस्बाह हुसैन भी मौजूद थीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.