-ऋषि कांत तिवारी ने कैम्प लीडर बनकर रोशन किया छत्तीसगढ़ का नाम
भिलाई। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया दुर्ग भिलाई इकाई के तीन सदस्य उत्तराखंड के फुलारा रिट्ज ट्रैकिंग में शामिल हुए। इसमें दुर्ग भिलाई इकाई प्रेसिडेंट ऋषि कांत तिवारी कैम्प लीडर के रूप में अपनी सेवाएँ देकर यूथ हॉस्टल्स छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किये हैं। अन्य दो सदस्य राजेश कुमार एवं विजय जैन हैं।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य शाखा सचिव के. सुब्रमण्यम ने बताया कि फुलारा रिट्ज की ऊंचाई समुद्र तल से 12128 फीट है । वहाँ चारों ओर बर्फ से घिरे पहाड़ों पर ट्रैकिंग का अनुभव अलग ही रोमांचकारी रहता है । सदस्यों के अनुसार रात में कैंप में माइनस चार डिग्री सेल्सियस तापमान में रहने का अनुभव बहुत ही ज्यादा चुनौतीपूर्ण और अविस्मरणीय रहा। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया दुर्ग भिलाई इकाई के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिभागियों को शुभकामना व्यक्त की हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.