खास खबरें

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

135300420260814091001195346.jpg

भिलाई। नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं बीएसपी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लोगों से कुल 16 लाख 15 हजार रुपये ठग लिए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया उपासना देशमुख निवासी तितुरडीह ने 28 अप्रैल 2026 को थाना भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सातुम सेम्युल गुज्जर उर्फ आदी नामक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाते हुए फर्जी नियुक्ति पत्र एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनसे और अन्य लोगों से बड़ी रकम वसूल ली।
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 212/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी सातुम सेम्युल गुज्जर (34 वर्ष), निवासी हुडको भिलाई को चिन्हांकित कर 29 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार कर लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देता था और उनसे मोटी रकम ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, कूटरचित दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सहित अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
इन स्थानों पर दिया झांसा ..
आरोपी ने इंडियन कॉफी हाउस सेक्टर-09 भिलाई, हुडको भिलाई और रायपुर मंत्रालय सहित अन्य स्थानों पर पीड़ितों को भरोसे में लेकर ठगी को अंजाम दिया।
पुलिस की अपील..
दुर्ग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसा न दें। भर्ती संबंधी जानकारी केवल अधिकृत शासकीय माध्यमों से ही प्राप्त करें और किसी भी तरह की धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.