भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में उच्च पदस्थ रहे वरिष्ठ गायक-संगीतकार संजय सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन चंडीगढ़ में 11 एवं 12 अप्रैल को हुआ। जिसमें क्षत्रिय समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। अधिवेशन के दौरान मथुरा से तीन बार सांसद रह चुके राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजा मानवेन्द्र सिंह ने युवराज ऋषिराज सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही टिक्का शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ को यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्रीमती इंदु तोमर को महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा घोषित किया गया। वहीं संजय सिंह को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर देश भर से 24 प्रांतों के पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उल्लेखनीय है कि संजय सिंह एक प्रसिद्ध गायक हैं और भारतीय टेलीविजन के कई लोकप्रिय रियलिटी शोज़—जैसे सोनी टीवी, ज़ी टीवी और दूरदर्शन—के विजेता रह चुके हैं।संजय को दिव्यांग बच्चों पर संगीत वीडियो बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूनिसेफ) द्वारा सम्मान और प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त हुआ है। हाल ही में उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ में आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित ‘संगीत श्री’पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र संजय ने अपने संगीत करियर को पूर्णकालिक रूप से अपनाने से पहले लगभग 35 वर्षों तक केंद्रीय सरकारी उपक्रम बीएसपी व सेल में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। गायन के साथ-साथ वे एक संगीतकार, अरेंजर और वाद्य यंत्रों के कुशल वादक भी हैं। उनके कई गीत टी-सीरीज जैसे प्रमुख म्यूजिक लेबल्स द्वारा रिलीज किए जा चुके हैं। वर्षों में संजय ने भारत और विदेशों में 200 से अधिक स्टेज शो किए हैं, जिनमें कॉर्पोरेट और सरकारी संस्थानों जैसे कृषि मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, राजस्थान सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम शामिल हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.