
दुर्ग। इस भीषण गर्मी में आसमान से आग बरस रही है। गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। लोगों के लिए तो जगह-जगह प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है और व्यवस्था न होने पर वे अपनी जबान से मांगकर पानी पी सकते है क्योकि मानव बोल सकता है लेकिन पशु पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है, क्योकि वे बेजुबान होते है। किसी को अपनी प्यास या भूख के लिए बता भी नही सकते ऐसे में लोगों की जिम्मेदारी है कि वे पशुपक्षियों के लिए दाना व पानी की उचित व्यवस्था कर अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन करें।
इस भीषण गर्मी को देखते हुए गंजपारा वार्ड की पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भी दाना-पानी का इंतजाम करने का अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान के तहत पूरे वार्ड में गौ माता एवं अन्य पशुओं के लिए सीमेंट से बना कोटना एवं घरों की छत में पक्षियों के दाना पानी रखने के लिए मिट्टी से बने सकोरे का वितरण किया जा रहा है।

पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने कहा कि पानी अनमोल है, इसके बिना जीवन संभव नहीं है। दिनों दिन बढ़ती गर्मी के चलते आज बेजुबान पशु-पक्षियों के समक्ष दाना और पानी की समस्या आ गई है। हम इंसान को भूख और प्यास की तड़प व्याकुल कर देती है, तब यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेजुबान पशु-पक्षियों की क्या हालत होती होगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के चार महीने हम उनके लिए अपने घर और आसपास दाना-पानी की व्यवस्था कर दें, तो इससे बड़ा पुण्य का और कोई दूसरा काम नहीं होगा।
युवा नेता सुजल शर्मा ने बताया कि पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता द्वारा विगत 4 दिनों से अपने पूरे वार्ड जिसमें जीवन प्लाजा के पीछे बांधा तालाब गंजपारा सत्तीचौरा में सौ सौ मीटर की दूरी पर सीमेंट से बने कोटना एवं घर घर में जाकर मिट्टी के सकोरे का वितरण किया गया।
पार्षद द्वारा घर घर जाकर लोगो से अपील भी की गई कि अपने घरों के समाने रखे गौ माता एवं अन्य पशुओं के दाना पानी हेतु रखे गए कोटना की प्रतिदिन सफाई करके उसमें साफ पानी भरे एवं प्रतिदिन अपने घरों के छत पर रखे सकोरे पर पानी डाले ताकि कोई भी पशु पक्षी प्यास से न मरे।
पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने वार्ड में 50 नग सीमेंट का कोटना एवं 200 नग मिट्टी के सकोरे का वितरण किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.