रायपुर । छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज होने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अहम बैठक 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन होने की संभावना जताई जा रही है।विधानसभा के विशेष सत्र पर होगी चर्चासूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में 30 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र को लेकर रणनीति तय की जा सकती है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें शासकीय कार्यों को निपटाया जाएगा।महिला आरक्षण पर गरमा सकती है सियासतइस विशेष सत्र में महिला आरक्षण का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि सत्ताधारी भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की तैयारी में है और सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस भी सरकार को घेरने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है।सियासी टकराव के संकेतकैबिनेट बैठक और उसके बाद होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म है। दोनों प्रमुख दलों के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल सकते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.