ब्रेकिंग

दुर्ग में पुलिस परिवार के लिए ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्शन शिविर, 102 लोगों ने कराया परीक्षण

45228042026112706whatsappimage2026-04-28at4.54.28pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य संरक्षण और महिला स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 अप्रैल 2026 को रक्षित केन्द्र दुर्ग में ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्शन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर धन्वंतरी जन कल्याण समिति रायपुर के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें कुल 102 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान जांच में 5 महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रारंभिक लक्षण चिन्हित किए गए। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल परामर्श देते हुए समयबद्ध उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही कैंसर से बचाव, शुरुआती पहचान और स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित जागरूकता कार्यशाला भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और दैनिक व्यायाम अपनाकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।
पुलिस अस्पताल दुर्ग के डॉ. सुधीर गांगेय (एमडी मेडिसिन) ने तनावमुक्त जीवनशैली और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक पहचान को जीवन बचाने में अहम बताया। शिविर में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं को इस बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. सूर्यप्रकाश सक्सेना (जनरल सर्जरी), डॉ. रजनीश मल्होत्रा (पीडियाट्रिक), डॉ. अजय गोवर्धन (फिजिशियन), डॉ. ज्ञानेश मिश्रा (पीडियाट्रिक) एवं डॉ. पी.यू. प्रकाश सक्सेना (ऑन्कोलॉजिस्ट) की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रक्षित केन्द्र दुर्ग स्टाफ, पुलिस अस्पताल दुर्ग की टीम एवं आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.