होम / बड़ी ख़बरें / “बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व भाजपा ने स्वच्छता अभियान” चलाया
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति एवं उसके आसपास जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी विनोद अरोरा आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि बाबा साहब ने हमें समानता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया है।
श्री कौशिक ने आगे कहा कि डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के उनके मुख्य योगदान और उनकी प्रासंगिकता का अध्ययन और विश्लेषण करना बहुत आवश्यक और उचित है। एक विचार के अनुसार तीन बिंदु हैं जो आज भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। आज भी भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीय समाज कई आर्थिक और सामाजिक समस्याओं का सामना कर रहा है। डॉ. अंबेडकर के विचार और कार्य इन समस्याओं का समाधान करने में हमारा मार्गदर्शन करते हैं।उनके आदर्शों को आत्मसात हम सभी का कर्तव्य है।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोज सोनी, सरिता मिश्रा, अशोक राठी,राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा हिमा साहू, शैलेंद्र शैंडे, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता अरुण सिंह, रजा खोखर मन की बात प्रभारी संतोष सोनी,सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, संवाद प्रमुख राजेश सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी प्रकाश साहू दिनेश मिश्रा मुकेश बेलचंदन अनिल यादव राजीव अग्रवाल आसपुरन चौधरी कार्यक्रम में बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.