भिलाई। बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र भोपाल के द्वारा 2026 के लिए विविध सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। जिसके तहत पन्नालाल शर्मा बाल साहित्य सम्मान छत्तीसगढ़ के चर्चित बाल साहित्यकार कमलेश चंद्राकर को प्रदान किया जाएगा। दुर्ग निवासी चंद्राकर को यह सम्मान 3 मई को भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय की हाल ही में चंद्राकर के पांचवें बाल गीत संग्रह ‘मम्मा मेरी सुनो जरा’ का भव्य विमोचन व विमर्श दिल्ली के प्रख्यात साहित्यकार दिविक रमेश की उपस्थिति में भिलाई में हुआ है। बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र की ओर से बाल साहित्यकार, बाल चिकित्सा और बाल पत्रिका को हर वर्ष यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान दिए जाते हैं। केंद्र के निर्देशक महेश सक्सेना ने यह जानकारी दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.