बड़ी ख़बरें

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो से छेड़छाड़ कर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

59303042026125422whatsappimage2026-04-03at6.22.27pm.jpeg

दुर्ग। जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को निशाना बनाकर अपराध करने वाले एक आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने के साथ ही अभद्र चैटिंग कर धमकी दी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई “ऑपरेशन विश्वास” के तहत की गई, जिसके अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के विरुद्ध हो रहे साइबर अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 15 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और बाद में व्हाट्सएप के जरिए अश्लील फोटो भेजकर उसे वायरल करने की धमकी दी।
आरोपी ने महिला की फोटो के साथ आपत्तिजनक सामग्री जोड़कर इंस्टाग्राम स्टोरी और मैसेज के माध्यम से प्रसारित भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, विशेष रूप से सीडीआर के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्राम कोहगाटोला, थाना कोतवाली बालोद से आरोपी राधेलाल महरा उर्फ राजा (26 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने तीन अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर यह अपराध करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं चैटिंग से संबंधित साक्ष्य जब्त किए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक महेश यादव और आरक्षक राजीव दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं की गरिमा से जुड़े मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.