ब्रेकिंग

श्री केशरी समिति द्वारा आयोजित हनुमान जन्मोत्सव व भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर 

52103042026115008whatsappimage2026-04-03at5.17.28pm(1).jpeg

-भव्य शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा 
-जय श्रीराम, जय हनुमान के गगनभेदी जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो उठा

Image after paragraph


दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत रिसाली श्री केशरी समिति के तत्वाधान में, हनुमान जयंती गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान श्री केशरी समिति के सचिव शोभायात्रा के आयोजक रिसाली आशीष नगर वार्ड 25 के पार्षद मनीष यादव बंटी के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस  वर्ष भी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन का पंचम वर्ष है शोभायात्रा में लोग भगवा झंडा लिए जय श्रीराम, बजरंग बली के नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा आशीष नगर रिसाली के विभिन्न मार्ग होते हुए डी .पी .एस. चौक स्थिति हनुमान मंदिर पहुंची। हनुमान मंदिरों में रामचरित मानस का पाठ हुआ। इस दौरान हनुमानजी का भव्य श्रृंगार किया गया। और डीपीएस चौक के पास भगवा ध्वज फहराया गया। मंदिरों में पूजन-आरती के साथ ही आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, हनुमान जयंती पर  पूरा क्षेत्र अबीर, गुलाल के साथ केसरिया रंग से पटा रहा। वाद्ययंत्रों व श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम, जय हनुमान के गगनभेदी जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो उठा।
शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों की संख्या इतनी थी कि हर तरह हुजूम ही दिख रहा था। बुढ़े, युवक व बच्चों के साथ महिलाओं ने भी शोभायात्रा में भारी उत्साह के साथ शिरकत किया। शोभायात्रा में शामिल तमाम देवी-देवताओं की मनोरम झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थी। इस दौरान युवाओं ने शस्त्रों के साथ शौर्य प्रदर्शन किया। गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए शोभायात्रा के मुद्देनजर जगह-जगह शीतल जल, शरबत, जलपान आदि के स्टाल लगाए गए थे।  लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते श्रद्धालुओं की आवभगत की। विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ भाग लिया। सेल्फी लेने की रही होड़
शोभायात्रा में शामिल अधिकांशत: युवा व महिलाएं भीड़ एवं झांकी के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मचाई रहीं। श्रद्धालु तस्वीरें कैद कर दूर-दराज में रह रहे अपने परिचितों व परिजनों को यहां की अलौकिक छटा दिखाते रहे।
शोभा यात्रा में इन झांकियाँ  ने अनुपम प्रस्तुतियाँ प्रदान किया..
श्री दुलराय अघोरी व काली माता ग्रुप (अंजोरा)- संगवारी गड़वा बाजा पार्टी—आनंद धाम (सगनी)- माता जसगीत- नवदुर्गा झांकी- नरसिंह भगवान की झांकी- शंकर-पार्वती झांकी- काली माता के पाँच स्वरूपों की झांकी- रामदरबार की मनोहारी झांकी- डी.जे. महाकाल एवं डी.जे. गजराज की अनुपम प्रस्तुति ने समाबांधा, इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर  ने क्षेत्र वासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया और इस भव्य  व ऐतिहासिक आयोजन के लिए आयोजक समिती को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर श्री केशरी समिति के  सचिव शोभायात्रा के आयोजक व पार्षद मनीष यादव  ने क्षेत्र वासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी  और कहा यह आयोजन का चतुर्थ वर्ष आप सभी भक्त जानो के प्यार सहयोग व आशीर्वाद से संभव हुआ है आयोजन में शामिल सभी भक्त जनों प्रमाण कर  आयोजन सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप सोनू राम सिंह ,पप्पू चंद्राकर ,पुरेंद्र साहू ,पार्षद सुनंदा चंद्राकर, विधि यादव, रमा साहू, अतुल बाजपेई, संध्या वर्मा,राजेश्वरी पसीने,अनुपमा ,पार्वती कुर्रे, विवेक बंछोर, विक्की सोनी मंदीप प्रसाद,विक्की यादव, बॉबी दास,सौरभ ठाकुर,आदर्श सिंह,विक्की सिंह ,दुर्गेश यादव,अमन वर्मा,संदीप सैनी,सोनू पांडे, क्षितिज हिरवानी,दीपक,गोलू,से आयोजन समिति के सदस्य  सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.