होम / बड़ी ख़बरें / प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। निगम प्रशासन ने यह निर्णय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि अधिक से अधिक करदाता समय पर अपना कर जमा कर सकें और शासकीय छूट का लाभ प्राप्त कर सकें।
मंगलवार को अवकाश होने के बावजूद बड़ी संख्या में नागरिक टैक्स जमा करने निगम कार्यालय पहुंचे। जो नागरिकों की जागरूकता और सहयोग को दर्शाता है। नगर निगम में संपत्तिकर जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। बढ़े हुए अतिरिक्त दिनों में राजस्व विभाग के कर्मचारियों को घर-घर जाकर लोगों से संपत्तिकर की वसूली करनी है। साथ ही उन्हें आनलाइन टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करना है।
30 अप्रैल तक टैक्स जमा करने पर उनसे पेनाल्टी नहीं ली जाएगी। 1 मई के बाद जो भी व्यक्ति पिछले वर्ष का संपत्तिकर जमा करेगा, उनसे 17 प्रतिशत तक सरचार्ज की वसूली की जाएगी।
नगर निगम प्रशासन की अपील
निगम प्रशासन ने समस्त करदाताओं से अपील की है कि वे बढ़ाई गई अंतिम तिथि 30 अप्रैल से पहले अपना बकाया कर जमा कर दें, ताकि छूट का लाभ प्राप्त किया जा सके एवं किसी भी प्रकार की पेनाल्टी या दंडात्मक कार्यवाही से बचा जा सके। समय पर कर जमा कर शहर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.