खास खबरें

दुर्ग जिले को पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में प्रदेश में पहला स्थान

801280320260750261001046994.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन में दुर्ग जिले ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। राज्य कार्यालय द्वारा 26 मार्च 2026 को जारी रैंकिंग में जिले का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है।
जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 93.3 प्रतिशत आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से 94.1 प्रतिशत हितग्राहियों को द्वितीय किस्त जारी की गई है, जबकि 81.4 प्रतिशत आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
मनरेगा मजदूरी भुगतान में भी दुर्ग जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 89.2 प्रतिशत (औसत 89.5 प्रतिशत) के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत धमधा में 95, दुर्ग में 65 और पाटन में 31 हितग्राहियों को तृतीय किस्त की राशि जारी की गई है। इसके लिए 116 लाख रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है।
इसके अलावा 586 हितग्राहियों के लिए 259 लाख रुपए से अधिक की राशि एफटीओ के माध्यम से हस्तांतरण हेतु तैयार की गई है, जो जल्द ही उनके खातों में जमा होगी।
जिले में आवास निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाते हुए हर सप्ताह 80 से अधिक नए आवास शुरू किए जा रहे हैं और 200 से अधिक आवास पूर्ण किए जा रहे हैं। फरवरी माह में 831 आवास पूर्ण करने के लक्ष्य के मुकाबले 852 आवास पूर्ण कर जिले ने लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है।
निरंतर राशि हस्तांतरण से हितग्राहियों में उत्साह बढ़ा है, जिससे वे अपने घरों का निर्माण तेजी से पूरा कर रहे हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.