.jpeg)
भिलाई। ''प्रतिदिन एक अच्छा काम करो'' के नेक विचार को आत्मसात करते हुए भिलाई जिला संघ स्काउट-गाइड की ओर से राहगीरों के लिए प्याऊ घर की व्यवस्था की गई। उल्लेखनीय है कि स्काउट गाइड जिला भिलाई एवं बीएसपी शिक्षा विभाग के नेतृत्व में वर्ष भर स्काउट गाइड की ओर से गतिविधियों जारी रहती है। जिसमें समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण एवं महापुरुषों की जन्म एवं पुण्यतिथियों को श्रद्धा पूर्वक मनाया जाना भी शामिल है। भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के मुख्यद्वार पर प्याऊ उद्घाटन के दौरान विद्यार्थी,पालक एवं बीएसपी शिक्षा विभाग के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे। इनमें महाप्रबंधक एवं जिला मुख्य आयुक्त शिखा दुबे, जिला आयुक्त स्काउट एवं प्राचार्य भिलाई विद्यालय विजय सिंह पवार, कोषाध्यक्ष उर्वशी साहू, सचिव सरिता शाक्य, डीओसी कीर्तिलता देशमुख , एस.एन. साहू, वरिष्ठ व्याख्याता पवन अग्रवाल, डीके. साहू, डीटीसी डा. शीतलचंद्र शर्मा, अविनाश चंद्र शील एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.