खास खबरें

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ भक्ति भाव से हुआ जंवारा विसर्जन 

59127032026113544whatsappimage2026-03-27at5.03.35pm.jpeg

-जसगीत की धुन में झूमरती टोली, उमड़ा पूरा गांव 
दुर्ग।
हिन्दू नववर्ष के पहले दिन से शुरू होने वाला चैत्र नवरात्रि में नौ दिनों तक मनाए जाने वाले इस पर्व में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा के बाद हवन और नवें दिन रामनवमी को मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ आस्था विश्वास के साथ भक्ति में डूबे डुंडेरा में जसगीत की धुन में झूमरती टोली के साथ पांच घरों से निकले जंवारा विसर्जन को देखने लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा।जंवारा को विसर्जन के पहले गांव में स्थित मां शीतला मंदिर और महा तेजेश्वर महादेव मंदिर की परिक्रमा करने के बाद तालाब में विसर्जित किया गया। इस पर्व में महत्वपूर्ण योगदान नवयुवा जागरण मां शीतला सेवा समिति का रहता है। इस बार भी समिति के सदस्यों ने सेवा भाव से अपने कर्तव्य को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.