खास खबरें

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

67726032026123627whatsappimage2026-03-26at6.02.03pm.jpeg

दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष वासुदेव चंद्राकर की जयंती के अवसर पर दुर्ग स्थित प्रतिमा स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
वासुदेव चंद्राकर का संपूर्ण जीवन जनसेवा, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा। वे एक सशक्त जननेता एवं कर्मठ किसान हितैषी थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव किसानों, मजदूरों एवं आमजन के अधिकारों के लिए आवाज़ बुलंद की। पूर्व विधायक एवं लंबे समय तक जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान की।
इस अवसर पर प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि वासुदेव चंद्राकर ने अपना जीवन समाज और किसानों की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, सादगी और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
वहीं, शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि वासुदेव चंद्राकर का जीवन सेवा, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने किसानों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका योगदान कांग्रेस संगठन के लिए अमूल्य है और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों पर चलने एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
इस दौरान पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, लक्ष्मण चंद्राकर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, छाया सांसद राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दीपक दूबे,राजेश यादव, अल्ताफ अहमद ,अजय शर्मा, प्रेमलता साहू , संजय कोहले, आर.एन. वर्मा, रायसिंह ठिकोला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.