खास खबरें

उपभोक्ताओं को राहत देने में न बरतें कोताही : प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने समाधान योजना की समीक्षा कर अभियंताओं को चेताया

170190320261126501001008002.jpg

दुर्ग।  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ की समीक्षा करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि उपभोक्ता सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुर्ग क्षेत्रीय मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के मुख्य अभियंता, अधीक्षण एवं कार्यपालन अभियंताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें। श्री कंवर ने जोर देकर कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर पात्र उपभोक्ता तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। उनहोंने कहा कि कार्यों में सुस्ती बरतने वाले जवाबदेह अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
                उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2023 से पहले के बकाया बिलों पर बड़ी राहत दी जा रही है, जिसमें बीपीएल और निष्क्रिय घरेलू/कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि पर 50% से 75% तक और अधिभार (सरचार्ज) पर 100% की छूट मिलेगी। सक्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए 05 वर्ष से पूर्व एवं 01 से 05 वर्ष अवधि के बकाया पर मूल राशि पर क्रमशः 75% एवं 50% और अधिभार में 100% छूट के साथ-साथ सक्रिय अशासकीय घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर मूल राशि में 10% और तीन किस्तों में भुगतान पर 05% की अतिरिक्त छूट का प्रावधान के साथ 06 किस्तों में भी भुगतान की सुविधा एवं तीनों स्थितियों में अधिभार पर 100% छूट का प्रावधान है। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को उपभोक्ताओं को अपने एण्ड्राइड फोन पर ‘‘मोर बिजली ऐप’’ डाऊनलोड कर या बिजली कार्यालय के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा, जिसके लिए कुल बकाया का न्यूनतम 10% तुरंत जमा करना अनिवार्य है, साथ ही किस्तों में भुगतान करने पर भविष्य में कोई नया अधिभार नहीं जोड़ा जाएगा। प्रबंध निदेशक ने फील्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इस छूट का लाभ उठा सकें। समीक्षा बैठक में सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल, अधीक्षण अभियंता आर.के.मिश्रा एवं प्रदेश के अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.