होम / रायपुर / चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप का विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने शतरंज की चाल चलकर किया शुभारंभ
रायपुर
शतरंज की बिसात और राजनीति एक जैसी : भावना बोहरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान तथा आल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती भावना बोहरा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव डॉ विक्रम सिसोदिया ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में आल इंडिया चेस फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंघानिया , महासचिव विनोद राठी,विकास शर्मा , स्वप्निल ,कविराज साव उपस्थित थे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया तत्पश्चात विधायक श्रीमती भावना बोहरा एवं विक्रम सिसोदिया ने शतरंज की चाल चलकर देश की महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती भावना बोहरा ने शतरंज की बिसात और राजनीति की बिसात को एक जैसा बताते हुए कहा कि जहां शतरंज में खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी से जोर आजमाइश करता है उसी प्रकार राजनीति में हम अपने विरोधियों से शह और मात का खेल खेलते हैं। श्रीमती बोहरा ने देश भर से आए शतरंज खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव डॉ विक्रम सिसोदिया ने इस वृहद आयोजन के लिए प्रदेश शतरंज संघ की सराहना करते हुए उपस्थित खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील की ।
सर्वप्रथम शतरंज के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंघानिया ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
आयोजन का दुनिया भर में प्रसारण ..
मंगलवार को दो मैच खेला जाएगा । सुबह 10 बजे द्वितीय चक्र एवं दोपहर 3 बजे चैम्पियनशिप का तृतीय चक्र मैच खेला जाएगा।
इस चैंपियनशिप में 24 डिजिटल बोर्ड भी लगाए गए हैं जिसका प्रसारण दुनियाभर में किया जाएगा ।
अतिथियों का स्वागत प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव ईश्वर सिंह राजपूत, इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, अनीस अंसारी, रॉकी देवांगन,अनिल शर्मा,एवं लोगो के द्वारा किया गया। इस अवसर पर देश भर के शतरंज खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मिस ऐश्वर्या ने एवं आभार प्रदर्शन सह सचिव विकास शर्मा ने किया ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.