ब्रेकिंग

प्रत्येक जोन के 10 बड़े बकायादारों के नाम किए जाएंगे सार्वजनिक

91514032026114450whatsappimage2026-03-14at5.12.16pm.jpeg

-31 मार्च तक टैक्स जमा करने की अपील, बाद में 17% अधिभार के साथ होगी वसूली

Image after paragraph


दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में संपत्तिकर एवं अन्य करों की वसूली को लेकर सख्त कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। निगम प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिन करदाताओं द्वारा लंबे समय से कर राशि जमा नहीं की गई है, उनके विरुद्ध अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम द्वारा प्रत्येक जोन के 10 बड़े बकायादारों की सूची तैयार की जा रही है। इन बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे ताकि उन्हें शीघ्र कर भुगतान के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके बावजूद यदि बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तो ऐसे करदाताओं के विरुद्ध कुर्की, संपत्ति सीलबंदी सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर के सभी नागरिकों और करदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे 31 मार्च से पहले अपना बकाया संपत्तिकर एवं अन्य करों का भुगतान कर दें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि 31 मार्च के बाद बकाया करों की वसूली 17 प्रतिशत अधिभार के साथ की जाएगी।
करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम परिसर में स्थित टैक्स काउंटर तथा सभी जोन कार्यालयों के काउंटर 31 मार्च तक शनिवार और रविवार को भी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही नगर निगम दुर्ग द्वारा https://municipalcorporation.in/ऑनलाइन संपत्तिकर भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे नागरिक घर बैठे ही अपना कर जमा कर सकते हैं।
नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी करदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपना कर जमा कर नगर विकास कार्यों में सहभागी बनें तथा अधिभार और दंडात्मक कार्रवाई से बचें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.