दुर्ग-भिलाई

वीडियो चौलेंज, क्विज एवं लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन

31613032026124851whatsappimage2026-03-13at6.16.24pm.jpeg

-विकसित भारत-जी राम जी डिजिटल अभियान से युवाओं को मिलेगा अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर
-प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित
दुर्ग।
ग्रामीण विकास एवं आजीविका से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी “विकसित भारत-जी राम जी यूथ डिजिटल कैंपेन” की शुरुआत की गई है। यह अभियान माय भारत पोर्टल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से देशभर के युवा वीडियो चौलेंज, क्विज तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इस डिजिटल जनआंदोलन से जुड़ सकते हैं।
अभियान के अंतर्गत “माय विलेज चौलेंज” नाम से राष्ट्रीय स्तर पर शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सेकंड की अवधि का वीडियो तैयार कर माय भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। अपलोड किए जाने वाले वीडियो की अधिकतम साइज 25 एमबी निर्धारित की गई है।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन तथा आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे। चयनित प्रतिभागियों को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी प्राप्त होगा।
इसी क्रम में माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम से संबंधित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इसमें प्रतिभागियों को निर्धारित समयावधि में 20 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त मायजीओभी पोर्टल पर विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट के लिए “विकसित भारत-जी राम जी एक्ट, 2025” का लोगो डिजाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ऐसा लोगो चुनना है जो अधिनियम के तहत समावेशी विकास, रोजगार सृजन और ग्रामीण प्रगति के संदेश को प्रभावी ढंग से दर्शा सके।
लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से देश के नागरिकों को रचनात्मक एवं नवाचार पूर्ण डिजाइन प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को अधिनियम का आधिकारिक लोगो बनाया जाएगा, जिसका उपयोग भविष्य में प्रचार-प्रसार तथा अन्य गतिविधियों में किया जाएगा।
सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन करने वाले विजेता को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से 50 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चयनित लोगो के सभी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के पास रहेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.