रायपुर,(मोरज देशमुख)। पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें न्यूरो सर्जरी वार्ड के आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने पर उन्हें तुरंत रायपुर के एम्स अस्पताल लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पंडवानी कला को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाली महान कलाकार हैं। उन्हें उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे देश के प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। उनकी तबीयत खराब होने की खबर से कला जगत और उनके प्रशंसकों में चिंता की लहर है।
छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.