रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने आज मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रभावी प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका अनुभव, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण उच्च सदन में प्रदेश की आवाज़ को मजबूती प्रदान करेगा।
नेताओं ने कहा कि वर्मा की उम्मीदवारी प्रदेश की सशक्त नारी शक्ति का प्रतीक है। इससे माताओं, बहनों और बेटियों के आत्मविश्वास, सम्मान और राजनीतिक सहभागिता को नई दिशा मिलेगी।
भाजपा पदाधिकारियों ने आशा जताई कि राज्यसभा में पहुंचकर लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ के विकास, जनहित के मुद्दों और प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.