होम / बड़ी ख़बरें / सभापति ट्रॉफी: जंजगिरी, कुथरेल और भानपुरी के मध्य वार्ड स्तरीय क्रिकेट मुकाबले 19 से 22 मार्च तक
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। खेल प्रेमियों के लिए उत्साह का माहौल है. आगामी 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक दुर्ग जनपद क्षेत्र क्रमांक 19 में आयोजित होने वाली “सभापति ट्रॉफी” के तहत वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जंजगिरी, कुथरेल और भानपुरी की टीमें आमने-सामने होंगी।
चार दिवसीय इस भव्य टूर्नामेंट में विभिन्न वार्डों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. सभापति ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, खेल भावना को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले का लाइव प्रसारण 108 लाइव पर दिखाया जाएगा. फाइनल मैच के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. सभापति लोमश (रिंकु) चंद्राकर क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें. यह आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्र में खेल उत्साह का नया माहौल बनाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.