दुर्ग। 19 फरवरी 2026 छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में गुरुवार को एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर यूथ रेडक्रॉस, बोरी के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रक्तदान शिविर में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कमर तलत के मार्गदर्शन में प्राध्यापकगण, कर्मचारी, छात्र एवं छात्राओं द्वारा कुल 44 यूनिट रक्तदान किया गया। युवाओं की इस सहभागिता ने समाज के प्रति उनके दायित्व और संवेदनशीलता को दर्शाया।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक की टीम उपस्थित रही, जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम, रक्तकोष अधिकारी डॉ. मिथलेश पारकर, डॉ. अवतास कश्यप, काउंसलर टी. एस. एंथोनी, नर्स तरुणा रावत, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, सीनियर लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर सहित तीरथ यादव, अंशु नेताम, हिमांशु चंद्राकर एवं देव कुमार सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं चिकित्सकीय टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं को साधुवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में यूथ रेडक्रॉस के सदस्यों एवं महाविद्यालय प्रशासन का विशेष योगदान रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.